[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Alka Yagnik को वायरल अटैक, सुनाई देना बंद, मशहूर सिंगर ने इंस्टा पोस्ट में उड़ेला दर्द


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बॉलीवुडराज्य

Alka Yagnik को वायरल अटैक, सुनाई देना बंद, मशहूर सिंगर ने इंस्टा पोस्ट में उड़ेला दर्द

Alka Yagnik Health Update: मशहूर सिंगर अलका याग्निक वायरल अटैक का शिकार हुई हैं और उनका सुनना बंद हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस संग शेयर की है। इंस्टाग्राम पर जैसे ही अलका के पोस्ट पर लोगों की नजर पड़ी, तो सभी चिंता में आ गए।

Alka Yagnik Health Update: मशहूर सिंगर अलका याग्निक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, अलका वायरल अटैक का शिकार हुई हैं और उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। जैसे ही अलका के फैंस ने इस खबर को सुना तो हर कोई चिंता में आ गया। सभी सिंगर से उनका हाल जानने की कोशिश करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सभी अलका याग्निक की हेल्थ को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

अलका याग्निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। अलका याग्निक ने पोस्ट करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी सभी फैंस, फ्रेंड्स, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि एक वायरल अटैक के बाद मुझे सुनने में दिक्कत हो रही है। सिंगर ने लिखा कि एक दिन जब मैं फ्लाइट से बाहर आ रही थी, तो मुझे सुनाई नहीं दे रहा था। इसके साथ ही सिंगर ने लोगों को सलाह भी दी है कि वो लाउड म्यूजिक से दूर रहें।

सिंगर ने फैंस से दुआ करने को कहा

अब इसके कुछ सप्ताह बाद मैं आपके साथ इसे शेयर कर रही हूं। सिंगर ने कहा कि सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कहां हूं? अलका ने जानकारी देते हुए आगे लिखा कि मेरे डॉक्टर ने इस बीमारी को एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज बताया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से होता है। अचानक हुई इस बीमारी ने मुझे सच में हैरान कर दिया है और मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं। आप मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।

यूजर्स को हुई अलका की चिंता

अलका का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस और यूजर्स चिंता में आ गए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये जानकर बहुत दुख हुआ, आप अपना ध्यान रखना। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम आपके लिए दुआ करते हैं, आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये जानकर बहुत हैरानी हुई, आप ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स करके फैंस और यूजर्स सिंगर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अलका का है बड़ा फैनबैस

बता दें कि अलका याग्निक एक कमाल की सिंगर हैं। उनकी आवाज के लोग बेहद दीवाने हैं ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि देशभर में अलका का अपना एक अलग ही जलवा है। हर कोई उनके गानों को बेहद पसंद करता है। बताते चलें कि अलका ने अब तक 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो आपने आपमें बड़ी बात है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62