[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:गांजा बेचने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:गांजा बेचने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट

पचेरीकलां पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:गांजा बेचने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले हो चुके अरेस्ट

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने मंगलवार शाम को अवैध गांजा बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि 21 मार्च की रात को गश्त के दौरान सिंघाना थानाधिकारी कैलाश चंद यादव को जिला स्पेशल टीम की ओर से सूचना दी गई कि दौचाणा की ढाणी से डूमोली जाने वाले रास्ते में एक कार में अवैध रूप से गांजा लाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से डूमौली के रास्ते पर नाकाबंदी की गई तो सामने से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने जब गाड़ी को रूकवाकर तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से लाया गया गांजा भरा हुआ था। जब पुलिस ने गाड़ी में सवार बलाहा नारनौल निवासी अनिल पुत्र रामसिंह यादव, रंवा खेतड़ी निवासी संजय गुर्जर पुत्र रूडमल से पूछताछ की गई तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने अवैध रूप से लाया गया ढाई किलो गांजा बरामद किया गया था। इस दौरान पुलिस ने संजय, अनिल व रोहित उर्फ छलिया को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी नांगलिया दुधवा निवासी ललित पुत्र नित्यानंद फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि गांजा सप्लाई का आरोपी अपने गांव आया हुआ है, जिस पर पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर ललित को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में होने वाली गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, कांस्टेबल रणवीर सिंह, हनुमान सिंह, मनीष कुमार, बलकेश आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62