[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसानों के खातों में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसानों के खातों में

पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसानों के खातों में

चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम पीएम किसान उत्सव में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न स्थानों के किसानों से संवाद किया और कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया। चूरू जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी स्थित आत्मा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, किसान शामिल हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के लिए एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने, औषधीय गुणों वाली फसलों का उत्पादन करने और सोलर एनर्जी का प्रयोग बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि खेती को नई दिशा देने में माताओं-बहिनों की भूमिका का विस्तार किया जा रहा है। कृषि सखी के जरिये खेती को नई ताकत मिलेगी और हजारों समूहों को इससे जोड़ा जाएगा।

इस दौरान जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया, तहसीलदार सुरेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक कृषि जगदेव सिंह, आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला, सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, डॉ संजय तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक संतोष महर्षि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नगेन्द्र सिंह सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,  किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62