[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एकमुश्त निपटारा योजना शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एकमुश्त निपटारा योजना शुरू

राजस्थान वित्त निगम द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एकमुश्त निपटारा योजना शुरू

चूरू : राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर-निष्पादित खातों के लिए एकमुश्त निपटारा योजना 2023-24 शुरू की गयी है। शाखा कार्यालय सीकर के प्रबंधक रिछपाल पावड़िया ने बताया कि योजनांतर्गत 31 मार्च, 2023 को डेफिसिट, डिक्रीटल, अपलिखित व गैर-निष्पादित श्रेणी में वर्गीकृत खाते जिनमें किसी भी प्रकार की कोई सम्पति नहीं है, उनको ब्याज में शत प्रतिशत छूट के साथ-साथ मूलधन राशि में भी 15 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जायेगा तथा ऐसे खाते जिनमें सम्पति है, उनको समस्त बकाया राशि में 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि योग्य खाताधारक योजना का लाभ लेने हेतु 2000 रूपये मय 18 प्रतिशत जीएसटी एवं मूलधन राशि का 5 प्रतिशत बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। सेटलमेंट राशि का भुगतान 45 दिवस में करना होगा व जो खाताधारक 45 दिवस में भुगतान करने में सक्षम नहीं है, वे 12 मासिक किस्तों में 10 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ भुगतान करने का विकल्प ले सकते हैं। योजना 30 सितम्बर 2024 तक प्रभावी रहेगी । शाखा कार्यालय चूरू व झुंझुनू का सीकर में विलय हो जाने के कारण इन तीनों शाखाओं के योग्य खाताधारकों को योजना का लाभ लेने हेतु शाखा सीकर में पंजीकरण करवाना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय समय में औद्योगिक क्षेत्र सीकर स्थित शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62