[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के उप चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के उप चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के उप चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी आदेशानुसार जिले की राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के उप चुनाव माह जून 2024 को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाकर नगरपालिका राजगढ़ के वार्ड 38 के सदस्य हेतु प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी (नगरपालिका) सुशील कुमार सैनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पालना मे नगरपालिका राजगढ़ (चूरू) के वार्ड 38 सदस्य पद के लिए 14 जून को जारी की गई निर्वाचन की लोकसूचना को तुरन्त प्रभाव से प्रत्याहरित किया जाता है तथा 18 जून, 2024 तक प्राप्त कुल 05 नाम निर्देशन पत्रों को सीलबंद कर उपकोषाधिकारी राजगढ़ को उपकोष कार्यालय राजगढ़ के डबल लॉक में सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिये गए हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य के लिए उप चुनाव हेतु 14 जून को लोकसूचना जारी की जाकर मंगलवार, 18 जून, 2024 तक वार्ड सदस्य पद के लिए नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 के सदस्य पद के लिए उपचुनाव हेतु कुल 05 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62