[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आग लगने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और पति की मौत:धुएं में दम घुटने से हो गए थे अचेत; AC में शॉर्ट सर्किट से घर में हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आग लगने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और पति की मौत:धुएं में दम घुटने से हो गए थे अचेत; AC में शॉर्ट सर्किट से घर में हादसा

आग लगने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और पति की मौत:धुएं में दम घुटने से हो गए थे अचेत; AC में शॉर्ट सर्किट से घर में हादसा

जयपुर : एसी में शाॅर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। धुएं में दम घुटने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनके इंटीरियर डिजाइनर पति की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम जयपुर के जवाहर नगर इलाके में राम गली नंबर 7 की है।

SHO जवाहर नगर दौलतराम ने बताया- हादसे में प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हो गई। शाम करीब 4:40 बजे पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण आग के धुएं से दम घुट गया। पति-पत्नी बेहोश होकर बेड से नीचे गिर पड़े।

प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हो गई।
प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी धुएं के बीच घर में घुसे
फायरमैन महेश सिरोहिया ने बताया- पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर घाटगेट फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। ड्राइवर लेखराज मीना और कर्मी रामकिशोर मीना के साथ रेस्क्यू किया गया। मकान के अंदर धुआं भरा हुआ था। गेट को धक्का देकर अंदर घुसे। धुएं के कारण ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा था। वेंटिलेशन के लिए कांच तोड़ा गया। इसके बाद घर में सर्च किया गया।

घर के अंदर से धुआं उठते देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
घर के अंदर से धुआं उठते देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

महेश सिरोहिया ने बताया- घर के अंदर एक कमरे में जमीन पर कुछ टकराया। देखा तो महिला के होने का पता चला। तुरंत बाहर लाया गया। दोबारा सर्च करने पर उसी जगह पर एक बुजुर्ग पड़े मिले। उन्हें भी मकान के बाहर उठाकर लाया गया। पुलिस दोनों को SMS हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हुआ।
घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हुआ।

बेटा विदेश गया हुआ है
ACP (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया- प्रवीण वर्मा इंटीरियर डिजाइनर थे और उनकी पत्नी रेनू ​​​​​​ रिटायर्ड बैंक मैनेजर थी। प्रवीण घर के बाहर एक शॉप में इंटीरियर डिजाइनर का ऑफिस चलाते थे। इकलौता बेटा हर्षित थाइलैंड में डॉक्टर है। पत्नी के साथ वही रहते हैं। हादसे के वक्त ऑफिस में काम करने वाले दोनों वर्कर चेतराम और मुकेश साइट पर गए थे।

Related Articles