[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्स यूनिवर्सिटी में लीगल एड क्लिनिक सेल का हुआ उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निम्स यूनिवर्सिटी में लीगल एड क्लिनिक सेल का हुआ उद्घाटन

पवन कुमार जीनवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण ने लीगल एड क्लिनिक सेल का किया उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्र मे न्याय के प्रति जागरूकता पैदा करना रहेगा मुख्य उद्देश्य: प्रो. (डाॅ.) बलवीर सिंह तोमर, संस्थापक एवं चांसलर, निम्स विश्वविद्यालय, जिला सत्र न्यायालय एवं निम्स विश्वविद्यालय के सयुंक्त तत्वावधान मे लगाए जाएंगे विधि जागरूकता कैम्प : प्रो अमेरिका सिंह, सलाहकार, निम्स विश्वविद्यालय

जयपुर : निम्स विश्वविद्यालय, राजस्थान में आज “पवन कुमार जीनवाल” अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भव्य कार्यक्रम में निम्स लीगल एड क्लिनिक सेल का उद्घाटन किया। इस क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य जनता को न्याय पहुंचाना है और साथ ही स्थानीय लोगों को कानूनी जागरूकता प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लीगल अथॉरिटी से मान्यता प्राप्त होने के बाद पवन कुमार जीनवाल ने इसे लीगल एड क्लिनिक सेल के रूप में उद्घाटन किया।

इस सेल की स्थापना में निम्स विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं चांसलर प्रो. बलवीर सिंह तोमर ने क्षेत्रीय वासियों को शुभकामनाएं दीं और सलाहकार निम्सविश्वविद्यालय प्रो. अमेरिका सिंह ने अथक प्रयासों से इस सेल की स्थापना की। लीगल एड क्लिनिक सेल के कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रो. तुफैल अहमद, निम्स लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल नियुक्त किए गया हैं।

भविष्य में इस सेल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों को सीधा लाभ मिल सके। यह कार्यक्रम क्षेत्र में न्याय पहुंचाने और लोगों को कानूनी जागरूकता देने के माध्यम से एक महत्वपूर्ण पहल है। आमजन तक न्याय पहुंचाने का लक्ष्य तथा इस क्लिनिक के माध्यम से स्थानीय लोगो को लीगल अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान निम्स विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. तुफेल अहमद, डाॅ. मनिष, डाॅ. रमाकान्त, डाॅ. प्रियंका गुप्ता, डाॅ. महावीर प्रसाद माली,डॉ. कुलदीप सिंह झाला , सलाहकार, निजी सचिव डॉ. गोविन्द उपाध्याय, राधेश्याम गुर्जर, सहित विभिन्न संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62