[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन की रात्रि चौपाल गोठडा (खेतडी) में आयोजित होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीगोठड़ाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रशासन की रात्रि चौपाल गोठडा (खेतडी) में आयोजित होगी

जिला प्रशासन की रात्रि चौपाल गोठडा (खेतडी) में आयोजित होगी

गोठड़ा : आम लोगों की प्रशासन से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार 20.06.2024 को गोठडा (खेतडी) में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, उनके लाभ स्थानीय निवासियों तक पहुंचाने और प्रशासनिक समस्याओं को मौके पर हल करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देश पर रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव सुधांश पन्त ने राज्य भर में रात्रि चौपालों के आयोजन के लिए दिसम्बर 2023 में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस क्रम में जिला कलक्टर शरद मेहरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रात्रि चौपाल में मुख्य रूप से 10 विभागों, जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, आर्थिक एवं सांख्यिकी, राजस्व, पुलिस और सामाजिक न्याय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से जुडी जानकारी के साथ मौजूद रहेंगे।

रात्रि चौपाल में जन कल्याण के सम्बंधित इन विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। ये अधिकारी रात्रि चौपाल दिवस के दिन में 11 बजे ही सम्बंधित ग्राम पंचायत में पहुंचकर अपने-अपने विभाग से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को चिन्हित करेंगे और चौपाल प्रभारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सम्बंधित उपखंड अधिकारी इस आयोजन के प्रभारी और स्थानीय तहसीलदार सहायक प्रभारी होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77