बिजली निगम के वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट:बाइक पर आए नकाबपोश आरोपियों ने हॉकी से किया हमला
बिजली निगम के वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट:बाइक पर आए नकाबपोश आरोपियों ने हॉकी से किया हमला

बिसाऊ : झुंझुनूं में विद्युत निगम के वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश बाइक पर आए थे। चेहरे को कपडे़ से ढ़का हुआ था। वरिष्ठ सहायक पर हॉकी से ताबड़तोड हमला कर दिया है। शौर शराब सुनकर राहगीर दौडे़ तो हमलवार बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
मामला झुंझुनू के बिसाऊ का है। इस संबंध में वार्ड नं. 10, जगतपुरा, बिसाऊ निवासी गोपाल सैनी ने बिसाऊ थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह बिसाऊ के विद्युत विभाग में सहायक अभियंता कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। 10 जून को कार्यालय से दोपहर में 1ः45 के करीब खाना खाने के लिए पैदल घर जा रहा था।
तभी अचानक हाथ में हॉकी लिए दो युवक आए, चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। आते ही उन्होंने मुझ पर ताबडतोड़ हमला कर दिया था। जिससे मेरा सिर फट गया, हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई। शोर शराबा किया तो पास से गुजर रहे राहगीर दौडे़ तो दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
इसके बाद राहगीरों ने मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया। दो तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहा। उन्होंने बताया कि उसके बेटे से व्यापार में कुछ लोगों से पैसों को लेनदेन था। इसलिए शंका है कि उनमें से कुछ ने हमला किया है।