[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के मामले में फौजी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:गंगानगर के युवक की कैंपर से कुचलकर कर दी थी हत्या, किराए दी थार कार को लेकर हुआ था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हत्या के मामले में फौजी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:गंगानगर के युवक की कैंपर से कुचलकर कर दी थी हत्या, किराए दी थार कार को लेकर हुआ था विवाद

हत्या के मामले में फौजी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार:गंगानगर के युवक की कैंपर से कुचलकर कर दी थी हत्या, किराए दी थार कार को लेकर हुआ था विवाद

झुंझुनूं : झुंझुनूं के शिशियां गांव में श्रीगंगानगर के युवक की कैंपर से कुचलकर हत्या करने के मामले में झुंझुनूं सदर पुलिस ने फौजी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में शिशियां निवासी सुमित कुमार(27) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, श्यामपुरा निवासी संपत सिंह (30), पुत्र भवानी सिंह तथा ढ़िगाल के रहने वाले सुनिल कुमार(27), पुत्र रामेश्वर लाल को गिरफ्तार किया है।

किराए पर दी थार को लेकर झगड़ा हुआ था।

गौरतलब है कि आरोपियों ने रविवार देर रात लगभग 2 बजे श्रीगंगानगर के रामदेव कॉलोनी के रहने वाले दिनेश पुत्र संजय कुमार की कैंपर से कुचलकर हत्या कर दी थी।

दिनेश झुंझुनूं में अपने दोस्त अंकित की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। मृतक दिनेश उसके दोस्तों के द्वारा रेंट पर दी गई थार गाड़ी लाने शिशियां गांव गया था। इस दौरान आरोपियों व उसके दोस्तों में झगड़ा हो गया।

इसके बाद दोनों गुटों ने गाड़ियां दौड़ाकर एक-दूसरे को कुचलने का प्रयास किया। मारपीट के बाद दिनेश के दोस्त स्कॉर्पियो में बैठकर भाग रहे थे। इस दौरान मृतक दिनेश कुमार गाड़ी में नहीं बैठ सका। जिसकी झगड़े में कैंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया है कि किराए पर जीप देने वाले शशिकांत बसेरा, राहुल छाबा,अंकित सोनी की फोन पर फौजी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ये लोग – रेंट पर दी थार गाड़ी को लाने के लिए शीशियां गए थे। इस दौरान दिनेश भी उनके साथ चला गया। मृतक दिनेश का झगडे़ से कोई लेना देना नही था।

इस संबंध में दिनेश के पिता ने दोनों पक्षों के राजगढ़ के-अंकित सोनी, खेतड़ी के राहुल छाबा, शशिकांत बसेरा झुंझुनूं व सुनील कुमार चिड़ावा, फौजी संपत सिंह, ढिगाल के-सुनील व शीशियां के सुमित कुमार आदि-पर हत्या का केस दर्ज कराया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62