[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इटली में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, खलिस्तानी उग्रवादियों ने की शर्मनाक हरकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़विदेश

इटली में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, खलिस्तानी उग्रवादियों ने की शर्मनाक हरकत

Mahatma Gandhi's Bust Vandalised By Khalistani Extremists : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा से पहले वहां से खलिस्तानी उग्रवादियों की ओर से की गई शर्मनाक घटना सामने आई है। वहां खलिस्तानी आतंकियों ने भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ कर दी है।

Mahatma Gandhi’s Bust Vandalised in Italy : इटली में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रतिमा का अनावरण किए हुए केवल कुछ घंटे ही हुए थे कि खलिस्तानी उग्रवादियों ने इसे तोड़ दिया। इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वालों ने खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर कुछ विवादित स्लोगन भी लिखे।

पीएम मोदी जा रहे हैं इटली

घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इलाके को रिकॉर्ड टाइम में साफ कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह घटना इटली में आयोजित होने वाली जी-7 समिट से कुछ दिन पहले हुई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। इस 50वीं जी-7 समिट का आयोजन 14 जून से होना है। पीएम मोदी बुधवार इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर बुधवार को इटली के अपुलिया पहुंचेंगे।

आरोपियों पर होगी कार्रवाई

आग की इस घटना को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की घटना को इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। मामले में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। क्वात्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी भारतीयों का आक्रोश खूब देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62