[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देने का आरोप

पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज:कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देने का आरोप

चूरू : पत्नी ने पति के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर रेप करने और अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देना का मामला दर्ज करवाया है। मामला चूरू के कोतवाली थाना इलाके का है। पति-पत्नी में अनबन के चलते पत्नी करीब छह महीने से अलग किराये के कमरे में रह रही थी।

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया- कोतवाली थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- 10 जून वह अपने घर पर थी। रात करीब साढ़े दस बजे पति ने फोन किया और कहा- मैं तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूं। दरवाजा खोलने पर पति घर में आ गया। कुछ देर मेरे पास बैठने के बाद बोला आज गर्मी बहुत है। मैं अभी कोल्ड ड्रिंक लेकर आता हूं और बाहर चला गया। जब वह वापस आया तो उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी, जो खुली हुई थी। उसने मुझे पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोश होने लगी।

पति ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में मेरे कपड़े उतारकर जबरदस्ती रेप किया। इसी दौरान मेरी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। सुबह उठने पर देखा तो वह मेरे घर पर ही था। शोर मचाते हुए मैंने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मगर मुझे धक्का देकर भाग गया। इसके बाद पति ने मुझे कॉल किया और कहा- मेरे पास तुम्हारी अश्लील फोटो और वीडियो है। रात की घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दूंगा।

पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार रात विवाहिता का डीबी अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवा लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी में आया पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते पत्नी करीब छह महीने से पीहर में ही कमरा किराये पर लेकर रह रही थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62