[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद राहुल कस्वां बोले-वसुंधरा राजे सही मायने में लीडर:उनके नेतृत्व में कभी इस तरह की हार देखने को नहीं मिली, दुष्यंत को मंत्री नहीं बनाने पर उठाए सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसद राहुल कस्वां बोले-वसुंधरा राजे सही मायने में लीडर:उनके नेतृत्व में कभी इस तरह की हार देखने को नहीं मिली, दुष्यंत को मंत्री नहीं बनाने पर उठाए सवाल

सांसद राहुल कस्वां बोले-वसुंधरा राजे सही मायने में लीडर:उनके नेतृत्व में कभी इस तरह की हार देखने को नहीं मिली, दुष्यंत को मंत्री नहीं बनाने पर उठाए सवाल

चुरू : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल होकर चुरू लोकसभा से चुनाव जीतने वाले सांसद राहुल कस्वां ने बीजेपी की स्टेट लीडरशिप पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल कस्वां का कहना है कि प्रदेश बीजेपी में पॉलिटकल लोग कौन है।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने तो मेरे हिसाब से पूरा राजस्थान भी नहीं घूमा होगा। बीजेपी में राजेन्द्र राठौड़ जैसे लोगों के पास पॉलिटिकल एक्सपोज़र था। जिन्होंने मैकेनाइज़ तरीके से पूरे सिस्टम का मिस यूज किया।

कस्वां ने कहा कि बीजेपी में वसुंधरा राजे ही सही मायनों में लीडर हैं। उनके नेतृत्व में हुए चुनावों में कभी इस तरह की हार बीजेपी को देखने को नहीं मिली। कस्वां ने पांच बार के सांसद और राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को मोदी मंत्रिमण्डल में शामिल नहीं करने पर भी सवाल खड़े किए।

दुष्यंत को मंत्री नहीं बनाने पर उठ रहे सवाल
राहुल कस्वां ने कहा कि राजे आज भी पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। दुष्यंत सिंह पांचवी बार सांसद हैं। इतने बड़े क्षेत्र से लगातार पांचवी बार सांसद बनना आसान नहीं होता हैं। आपके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी हो जाती हैं।

ऐसे में लोग पूछ रहे है कि बीजेपी में मंत्री बनाने का पैरामीटर क्या हैं। हर कोई यह सवाल पूछ रहा है। हमारे पास भी फोन आ रहे हैं। कुछ तो फर्स्ट टाइमर ही बन गए। हारें हुए को मंत्री बना दिया। वहीं पांच-पांच बार वाले सांसद भी मंत्री नहीं बन पाए।

किस फॉर्मूलें से मंत्री बनाए है, यह तो बीजेपी ही बता सकती हैं। लेकिन काफी लोगों के मन में यह बात है कि दुष्यंत सिंह को पांचवी बार सांसद बनने पर भी इस बार मंत्री क्यों नहीं बनाया।

सीएम भजनलाल से उम्मीद करना बड़ी बात
लोकसभा चुनाव में सीएम भजनलाल की परफॉर्मेस के सवाल पर राहुल कस्वां ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा से उम्मीद करना बहुत बड़ी बात हो जाती हैं। उन्हें अभी टाइम भी कम हुआ है। दो महीने में वो क्या तो समझ पाते। क्या स्ट्रक्चर हैं।

उनको जितना राजेन्द्र राठौड़ ने समझाया, उतना वो समझ गए। उनके लिए कहना ठीक नहीं होगा। उन्हें समय ही नहीं मिला। दो महीने में आप क्या समझ लोंगे स्टेट को।

लेकिन मैं समझता हूं कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी बनती थी कि आप चुनाव से पहले कम से कम 25 सांसदों के साथ मीटिंग तो करते। मीटिंग में जो भी इश्यू होते, उन्हें हल करते। मैने उनसे कहा भी था। आप जिम्मेदारी के पद पर बैठे हो। आप अन्याय कैसे कर सकते हो। आपको समझ में नहीं आता तो आप किसी ओर को साथ मे बिठाते।

शेखावटी में काका का अहंकार हार की वज़ह
सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि चुरू और पूरे शेखावटी अंचल में बीजेपी काका (राजेन्द्र राठौड़) के अहंकार की वज़ह से चुनाव हारी हैं। चुरू की जनता ने इस बार तय कर लिया था कि काका की खाज़ मिटानी हैं। जनता ने बता दिया कि सामंतवादी सोच वाली राजनीति स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई कम्यूनिकेशन ही नहीं था। यह लोग मानकर चल रहे थे कि हमे कौन हराएगा। हमारी तो लकड़ी भी जीतती हैं। इसका बहुत बड़ा खामियाजा इन्हें उठाना पड़ा हैं। पार्टी लीडरशिप ने हमेशा प्रॉब्लम को देखकर अनदेखा करने की कोशिश की हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62