[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी डीजीपी डिस्क से सम्मानित:जिले के 12 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्तम सेवा चिन्ह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी डीजीपी डिस्क से सम्मानित:जिले के 12 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्तम सेवा चिन्ह

नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी डीजीपी डिस्क से सम्मानित:जिले के 12 पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्तम सेवा चिन्ह

नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जयपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी सरदार मल को डीजीपी उमेश मिश्रा ने डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया हैं। साथ ही जिले के 12 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक सरदार मल जाट को अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था और इंटलीजेंस क्षेत्र में सहरानीय कार्य करने पर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है।

जिले के 12 पुलिसकर्मी सम्मानित
श्रीमाधोपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह, भीमराज सदर नीमकाथाना, महेश कुमार चालक पुलिस लाइन और कॉन्स्टेबल नेखाराम श्रीमाधोपुर को अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही हेड कॉन्स्टेबल मोटाराम थोई थाना, सत्यनारायण खेतडी थाना, सुमेरसिंह थोई थाना, कॉन्स्टेबल मोहनलाल मेहड़ा थाना, महिपाल सिंह सदर थाना, सतीश कुमार पुलिस लाइन नीमकाथाना, रोहिताश कुमार मेहड़ा थाना को उत्तम सेवा चिन्ह देकर डीजीपी ने सम्मानित किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62