[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:आदिवासी बालिका के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मीणा समाज ने जताया रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:आदिवासी बालिका के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मीणा समाज ने जताया रोष

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग:आदिवासी बालिका के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मीणा समाज ने जताया रोष

खेतड़ी : करौली में आदिवासी बालिका से साथ हुई दरिंदगी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को आदिवासी मीणा समाज की ओर से एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध जताया गया। इस दौरान एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की गई।

एसडीएम सविता शर्मा को दिए ज्ञापन में बताया कि नौ मई को करौली जिले में एक आदिवासी मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद केमिकल का उपयोग कर प्राइवेट पार्ट भी जला दिए गए थे, जिसके कारण इलाज के दौरान घटना के 11 दिन बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

ज्ञापन में बताया गया कि आरोपियों की पहचान हो गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बल्कि आरोपी पीड़िता के परिजनों को धमका रहे हैं। ज्ञापन में इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर आदिवासी मीणा समाज अध्यक्ष बलवीर छापोला, रोहिताश, जगमालसिंह मीणा, दूलीचंद मीणा, बहादुर मल मीणा, भागीरथ मीणा, राज मीणा, सुरजीत, रोहित, एडवोकेट रामनिवास, ओमप्रकाश मीणा, राजेंद्र सिंह और सुरेश मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62