इंद्रमणि पार्क में बेंचों में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग
इंद्रमणि पार्क में बेंचों में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग
चूरू : लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी को ज्ञापन देकर क्लब की तरफ से इंद्रमणि पार्क में लगवाई गई सीमेंटेड बेंचों की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि चूरू के इंद्रमणि पार्क में क्लब द्वारा दानदाताओं की मदद से सीमेंटेड बेंच लगाई गई थी, उनमें से कुछ बेंचों को किसी व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इसके साथ ही कुछ दिनों से पार्क में बंदरों ने भी आतंक मचाया हुआ है। ज्ञापन के जरिए बेंचों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की गई। क्लब अध्यक्ष लायन चंद्रप्रकाश खत्री के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में लायन आरसी राजोतिया, चार्टर सदस्य शैलेंद्र माथुर, सुनील रंजन टकणेत, सचिव ताराचंद प्रजापत, राजीव शर्मा, दीनदयाल सैनी, विजय इसरानी आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048057


