[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारी:महिला थाने में तैनात पत्नी से था विवाद; आज हम हैं, कल हमारी याद रहेगी… स्टेटस लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारी:महिला थाने में तैनात पत्नी से था विवाद; आज हम हैं, कल हमारी याद रहेगी… स्टेटस लगाया

कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारी:महिला थाने में तैनात पत्नी से था विवाद; आज हम हैं, कल हमारी याद रहेगी... स्टेटस लगाया

पाली : थाने में एक कॉन्स्टेबल ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद थाने में मौजूद साथी पुलिस वाले ये देखकर घबरा गए। घटना पाली के औद्योगिक नगर थाने में मंगलवार देर रात डेढ़ बजे हुई।

उधर, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल का अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। सुसाइड से पहले कॉन्स्टेबल ने अपने मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया था।

पाली शहर के इसी थाने में भरत तैनात था। सुसाइड से पहले उसने भाई को घर के खर्च भी भेजा।
पाली शहर के इसी थाने में भरत तैनात था। सुसाइड से पहले उसने भाई को घर के खर्च भी भेजा।

गर्दन पर रखी राइफल और किया सुसाइड
औद्योगिक नगर थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि भरत चौधरी (27) की रात में ड्यूटी थी। उसके पास खुद की राइफल रखी थी। अचानक जब फायरिंग की आवाज सुनी तो हम लोग कमरे में पहुंचे। वह अचेत पड़ा मिला था। भरत ने राइफल को अपने गले पर रखकर गोली चलाई थी। गोली सिर से निकल कर कमरे की छत में जा लगी। उन्होंने बताया कि जब वह ड्यूटी पर आया तो मालखाने से राइफल निकाली थी। घटना के बाद एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। अभी शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

सुसाइड से पहले लगाया स्टेटस
सुसाइड से पहले भरत ने वॉट्सऐप पर अपनी फोटो के साथ स्टेटस भी लगाया था। इसमें लिखा था- आज हम हैं, कम हमारी याद रहेगी। …जब हम न होंगे तब हमारी बातें होंगी। भरत शिवपुरा थाने के लापावास का रहने वाला था। भरत का गांव में ही नया मकान भी बन रहा है। ये भी सामने आया है कि सुसाइड से पहले भरत ने अपने घर के खर्चे का हिसाब भी अपने भाई को भेजा था। इसके अलावा अपने मोबाइल के पासवर्ड भी भाई को बता दिए थे। थाना अधिकारी ने बताया कि भरत 2015 बैच का कॉन्स्टेबल था। उसकी पत्नी​ पिंकू भी कॉन्स्टेबल है, जो अभी पाली के ही महिला थाने में तैनात है। भरत की एक 8 साल की बच्ची भी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet