पंचायत समिति एवं नगर निकाय उप चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
पंचायत समिति एवं नगर निकाय उप चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने एक आदेश जारी कर 30 जून को प्रस्तावित पंचायत समिति सदस्य उप चुनावों के लिए रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।
आदेश के अनुसार, राजगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 13 के लिए राजगढ़ एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी तथा राजगढ़ तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार चूरू पंचायत समिति के वार्ड 8 के लिए चूरू एसडीएम को रिटर्निंग तथा चूरू तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजगढ़ नगर पालिका के वार्ड 38 एवं चूरू के वार्ड 11 के उप चुनाव के लिए संबंधित एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042239


