भामाशाह ने सी एच सी पर लगवाया पानी फिल्टर मशीन, जेंबो डेजर्ट कूलर, पानी टंकी, मोटर : पीने को मिलेगा शुद्ध पानी
भामाशाह ने सी एच सी पर लगवाया पानी फिल्टर मशीन, जेंबो डेजर्ट कूलर, पानी टंकी, मोटर : पीने को मिलेगा शुद्ध पानी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर
मलसीसर : भामाशाह हाजी अब्दुल गफूर हाजी अलादीन सिरोहा (गेस्ट हाउस) मेमोरियल हॉल मलसीसर की ओर से खालिद भाई सिरोहा मलसीसर निवासी हाल आबाद वापी गुजरात ने भूरामल मोदी ब्लॉक सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सी एस सी प्रभारी डा. सतवीर सिंह की प्रेरणा से सी एच सी पर भीषण गर्मी में एक वाटर फिल्टर मशीन, पानी की मोटर, एक हजार लीटर पानी की टंकी, एक जेबों डेजर्ट वाटर कूलर और डेम के मिट्ठे पानी का कनेक्शन करवाया है। इससे गर्मी के मौसम में सी एच सी पर आने वाले रोगियों को राहत मिलेगी।
करीब 50 हजार की लागत से जनसेवा का कार्य करवाया गया है। इस दौरान उप प्रधान बिस्मिल्ला चौहान के सानिध्य में फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर मिठाई वितरित की गई।
इस मौके पर सी एच सी प्रभारी डा.सतवीर सिंह ने कहा भामाशाह खालिद भाई से सी एच सी वार्डो पर पांच नए बेड दिलवाने का आग्रह किया गया तो उन्होंने पांच नए बेड दिलवाले की घोषणा उनके बड़े भाई असलम सिरोहा ने की । इन पांच बेडो की कीमत करीब 35हजार रुपए के लगभग आयेगी । उन्होंने कहा कस्बे के अन्य भामाशाहों को भी आगे आकर सामाजिक कार्य में अपनी हिस्सेदारी निभानी चाहिए।
उप प्रधान बिस्मिल्ला चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर सुशील जांगिड़, हाजी अनवर सिरोहा, आबिद सिरोहा, मुस्ताक सिरोहा, डा.भवानी शंकर शर्मा, पंकज केडिया, प्रमोद कुमार पचलंगिया, विनोद स्वामी, रुस्तम सिरोहा, विनोद मिश्रा, मुस्ताक सिरोहा, साबिर सिरोहा, बहादुर सिंह कर्णावत, रतनलाल स्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038287


