[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘कंगना को थप्पड़ मारने वाली सिपाही का धन्यवाद’:सांसद अमराराम बोले- किसान आंदोलन के खिलाफ बोलने वालों को दिया जवाब, सत्य पराजित नहीं होता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘कंगना को थप्पड़ मारने वाली सिपाही का धन्यवाद’:सांसद अमराराम बोले- किसान आंदोलन के खिलाफ बोलने वालों को दिया जवाब, सत्य पराजित नहीं होता

'कंगना को थप्पड़ मारने वाली सिपाही का धन्यवाद':सांसद अमराराम बोले- किसान आंदोलन के खिलाफ बोलने वालों को दिया जवाब, सत्य पराजित नहीं होता

सीकर : सीकर से इंडिया गठबंधन के चुने गए सांसद अमराराम ने कहा कि किसान आंदोलन के खिलाफ बोलने पर जाबांज सिपाही ने जो जवाब दिया, उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। हो सकता है उन्हें सस्पेंड किया जाए या फिर वह बर्खास्त हो लेकिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह तो फांसी पर झूल गए थे।

दरअसल, मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। महिला कर्मचारी ने बताया कि कंगना ने महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने वाली कहा था। धरने में महिला कॉन्स्टेबल की मां भी मौजूद थी। सीकर सांसद अमराराम ने भी आज इसे भुनाया और महिला कॉन्स्टेबल को जाबांज सिपाही बताकर धन्यवाद दिया।

सीकर के जाट बोर्डिंग छात्रावास में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत जाट बोर्डिंग से हुई है। मैंने नौवीं क्लास में ही इस छात्रावास में एडमिशन ले लिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों और सामंतशाही के खिलाफ संघर्ष के माध्यम से इस छात्रावास का निर्माण हुआ था। जहां गांव के लोग अपनी समस्याओं पर विचार कर सकें और उनके बच्चे यहां पढ़ सकें।

किसानों के साथ सड़कों पर सोया

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए संघर्ष करके आज मैं देश की सबसे बड़ी पंचायत का सदस्य बना हूं। जब देश में किसान 13 महीने तक सड़कों पर सोए तो अमराराम ने भी उनके साथ सड़कों पर सोने का काम किया। मैं सीकर लोकसभा के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सड़क से लेकर संसद तक आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाऊंगा। यदि सरकार अब भी नहीं मानती है तो जिस तरह पहले आपके साथ मिलकर सरकारों को झुकाने का काम किया वह करूंगा।

सत्य पराजित नहीं हो सकता

देश में जो भी काले कानून बने हैं फिर चाहे वह अग्निवीर हो या अन्य। देश के लिए मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को बेइज्जत किया गया। किसानों का जो ऐतिहासिक आंदोलन हुआ, उसके खिलाफ बोलने पर कल एक जांबाज सिपाही ने जिस तरह से उत्तर दिया है उसे मैं धन्यवाद करता हूं। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। देश के लोगों के खिलाफ जो नीतियां हैं उन्हें रद्द करने के लिए आंदोलन लगातार आगे बढ़ेगा।

Related Articles