मीडियेशन सेल का होगा गठन, प्रकरणों का होगा त्वरित निस्तारण
जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने किया कार्यभार ग्रहण
चूरू : जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने बुधवार को यहां आयोग कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देने की मंशा के साथ लंबित प्रकरणों का अधिकतम निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कैसे अधिक से अधिक मामलों का लोक अदालत की भावना के साथ निपटारा हो। इसके लिए जिला स्तर पर मीडियेशन सेल का गठन किया जाएगा। सेल द्वारा वादी-प्रतिवादी से संवाद स्थापित कर मामलों के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय मिले तथा उन्हें अनावश्यक चक्कर नहीं पड़े, यह हमारी कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानूनों को लेकर आमजन में जागरुकता की बेहद आवश्यकता है, इस दिशा में भी समुचित काम किए जाने की जरूरत है। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि आयोग में अब निरंतर सुनवाई होगी तथा लोक अदालत की प्री-काउंसलिंग भी गुरुवार से शुरू करने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी अनुरोध किया है त्वरित निस्तारण के लिए सहयोग करें और जो अधिवक्ता मीडियेशन सेल से जुड़ना चाहते हैं, वे आयोग में संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान आयोग सदस्य संतोष मासूम, सुभाष चंद्र बरवड़, एडीपीआर कुमार अजय, एडवोकेट धन्नाराम सैनी, एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित, एडवोकेट कन्हैयालाल गुर्जर, मंगल सिंह, श्यामलाल सैनी, पंकज चंदन, गायत्राी सैनी, पेशगार भीमसिंह, पवन कुमार, अमित कुमार ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान आयोग के कार्मिक, अभिभाषकगण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040088


