[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेटरपैड व मोहर का दुरूपयोग करने पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लेटरपैड व मोहर का दुरूपयोग करने पर कार्रवाई की मांग

लेटरपैड व मोहर का दुरूपयोग करने पर कार्रवाई की मांग

सीकर : मीना समाज के मातृ-संगठन राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ के जिला सीकर व नीमकाथाना के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सीमा मीना की नेतृत्व में एसपी को परिवाद सौंपा।

जिसमें संगठन के कूटरचित लेटरहैड, रबर मोहर, पदनाम व बैनर का दुरुपयोग करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। आरोप है कि अनधिकृत लोगों के अवांछित व अवैधानिक कृत्यों से मीना समाज के सबसे पुराने रजिस्टर्ड व प्रतिष्ठित संगठन की छवि धूमिल हो रही है। जिला महामंत्री बाबूलाल कांवट ने बताया कि ऐसा करने वालों के नाम परिवाद में शामिल हैं।

जबकि नामजद लोगों का दावा सिविल न्यायालय और जिला न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद ये लोग मातृ-संगठन के नाम, पदनाम, लेटरहैड, रबर मोहर का कूटरचित तरीके से दुरुपयोग कर रहे हैं। परिवाद के दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला सलाहकार जगदीश मीना मांडोता, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल मीना व रामकरण मीना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62