[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित होंगे कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित होंगे कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित होंगे कार्यक्रम

झुंझुनूं : विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा । इस अवसर पर वन विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल झुंझुनूं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । 5 जून को प्रातः प्रातः 7 बजे जे पी जानू विद्यालय से सूचना केन्द्र सभागार तक पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा । इसके पश्चात सूचना केंद्र सभागार में में बच्चों के लिए प्रशानोत्तरी का आयोजन किया जायेगा । जिसमे आये हुए बच्चों एवं आमजन से पर्यावरण संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे । प्रश्नोत्तरी के बाद सूचना केन्द्र सभागार में सभी आये हुए आगंतकों के लिए कठपुतली नृत्य का आयोजन किया जायेगा जिसके द्वारा आमजन को पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु जागरूक किया जायेगा ।

बाँगड़ सीमेंट के सौजन्य से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल झुंझुनूं द्वारा शहर के मुख्य बाज़ारो में निःशुल्क कपड़ों के थैलों का वितरण कर आमजन को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया जायेगा ।

अंत में शहर के मुख्य मार्गों पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवम् वन विभाग झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में बाँगर सीमेंट लिमिटेड नवलगढ़ झुंझुनूं द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयाम से परिचित किया जाएगा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62