किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का स्वागत:रघुवीर सिंह बोले-किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे
किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का स्वागत:रघुवीर सिंह बोले-किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे

नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान भाजपा संगठन मे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रघुवीर सिंह तंवर भूदोली का रविवार को नीमकाथाना स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। कार्यकताओं ने तंवर को किसानों का प्रतिक चिन्ह हल भेंट कर किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने की मांग की। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का जो पदभार मिला है इसके लिए किसानों के हित में काम किया जाएगा, किसानों की पीड़ा को प्रदेश स्तर पर पहुंचाकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी लाने के लिए भरपूर प्रयास किये जायेंगे। जल्द ही किसानों की एक बैठक कर उनकी समस्या जानी जाएगी।
यह रहे मौजूद इस दौरान हसामपुर सरपंच राकेश सिंह , सतीश बोपिया, विजय शर्मा, पेप सिंह खादरा, सीताराम सैनी, विक्रम सिंह महावा, किशोर सैन, गजानंद कुमावत, जितेन्द्र सैनी, विक्रम सिंह डाबला, गिरवर सिंह, दशरथ सिंह, लक्ष्यराज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।