चलती बाइक पर सिलेंडर फटा:दो लोगों की मौत, 20 फुट दूर जाकर गिरा युवक, फ्रिज में गैस डालने गए थे
चलती बाइक पर सिलेंडर फटा:दो लोगों की मौत, 20 फुट दूर जाकर गिरा युवक, फ्रिज में गैस डालने गए थे
झुंझुनूं : झुंझुनूं में चलती बाइक पर सिलेंडर फट जाने से शुक्रवार को दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति 20 फीट दूर जाकर गिरा और उसका जबड़ा बाहर निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के दोरादास गांव में हुआ। पुलिस ने दोनों के शव को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।

दोनों फ्रिज ठीक करने गए थे
सदर थाने के एएसआई आशुतोष ने बताया- दोपहर करीब 1ः45 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मृतक अखिलेश (26) पुत्र नरेश, झुंझुनूं शहर के चूरू बाईपास का रहने वाला था। वहीं दूसरा व्यक्ति नरेश (58) पुत्र शीशराम झुंझुनूं के वार्ड नंबर 12, किसान कॉलोनी का निवासी है। दोनों गांवों में जाकर एसी-फ्रीज ठीक करते थे। आज भी दोनों बाइक से दोरादास में फ्रिज ठीक करने पहुंचे थे।

खून से लथपथ पड़े मिले
पुलिस ने बताया कि फ्रिज में डाली जाने वाली गैस का सिलेंडर बाइक पर रखा हुआ था। फ्रिज ठीक करने के बाद जैसे ही बाइक स्टार्ट कर दोनों निकले, उनके कुछ ही दूरी पर जाते ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठा नरेश 20 फीट दूर जाकर गिरा। वही सिलेण्डर करीब 50 फीट दूर गिरा। वही अखिलेश बाइक के नीचे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए। देखा तो होश उड गए। दोनों खून में लतपत थे। इसके बाद तुरन्त पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043018


