झुंझुनूं में अवैध गांजा बेचते दो तस्कर दबोचे:पुलिस को देखकर भागने लगे, टीम ने पीछा कर पकड़ा
झुंझुनूं में अवैध गांजा बेचते दो तस्कर दबोचे:पुलिस को देखकर भागने लगे, टीम ने पीछा कर पकड़ा
बगड़ : झुंझुनूं में बगड़ थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में गोविन्द (60) पुत्र शिनारायण और कृष्ण कुमार पुत्र गोविंद निवासी वार्ड नं. 10, बगड़ को पकड़ा है। थानाधिकारी हेमराज ने बताया- बुधवार की देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि कस्बे में पीरामल गेट के पास दो व्यक्ति घूम रहे है। उनके पास अवैध गांजा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान दो व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे और टीम को देखकर घबरा गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों को रोक कर पूछताछ की और दोनों की तलाशी ली। इसके बाद दोनों के पास मौजूद थैली में 2 किलो 60 ग्राम अवैध गांजा मिला। जिसे जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल गौतम और महेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036000
