पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रामानन्द शर्मा
झुंझुनूं : 29 मई बुधवार को विद्या मंगलम अकादमी, किसान कॉलोनी, झुंझुनूं में भारत रत्न और भूत पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की 37 वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्रमाला पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और एक विचार गोष्ठी भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगल चंद ड़ारिया पूर्व प्रदेश महासचिव आरएलडी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामा नंद आर्य पूर्व प्रदेश महा सचिव आरएलडी ने की। विशिष्ठ अतिथि महेंद्र डूडी पूर्व प्रदेश महा सचिव, बिहारी लाल महरिय जिला संगठन सचिव, आबिद सिगड़ी, हाफिज सिगड़ी, सुभाष भास्कर, हिमांशु चौधरी, अमी चंद दरिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। राम गोपाल भूरिया जिला अध्यक्ष ने सभी अगुंतकों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043662


