[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न : नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न : नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं : भारतीय डाक कर्मचारी संघ झुंझुनू मंडल का अधिवेशन रविवार को खाना खजाना रेस्टोरेंट में संजय कुमार जिलामंत्री भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ । साजन राम चौधरी अध्यक्ष भारतीय डाक कर्मचारी संघ आईपी/एसपी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। ईस्वर लाल शर्मा महामंत्री विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ की रीतिनीति से अवगत करवाया।अमरचंद कस्वा सचिव मंडल चूरू ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ की उपलब्धि के बारे में अवगत करवाया मुकेश जांगिड़ ने भारतीय मजदूर संघ को राष्ट्रीय हित का संगठन बताया।

महावीर सिंह सचिव भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अपने विचार व्यक्त किये अधिवेशन में पुरानी पेंशन को लागू करने, डाकघरों में बैंकों की तरह शनिवार का अवकाश रखने सहित अनेक मांगे कर्मचारियों को हो रही समस्याओं एवं उनके निवारण पर चर्चा की गई जिसके लिये जल्द विभाग को ज्ञापन दिया जायेगा। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मंडल की नई कार्यकारिणी का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रताप सिंह को संरक्षक राजेश सैनी को मंडल अध्यक्ष, अनिल भेड़ा, अशोक कुमार, विकाश कुमार, डिम्पल सोनी को उपाध्यक्ष, संदीप महला को मंडल सचिव, सन्दीप चाहर को सयुक्त सचिव, संजय कुमार को कोशाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार राजवीर महला, मनोज कुमार, सुशील भेड़ा को संगठन मंत्री, चन्द्र दिप जांगिड़ को ऑडीटर कि जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में अनेक डाक कर्मी उपस्थित रहे ।

Related Articles