[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सजी सुरों की महफिल, गुजरे जमाने की यादें हुई ताजा:आरडी बर्मन और एलपी म्यूजिक ग्रुप के 34 कलाकारों ने एक मंच पर दी संयुक्त प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सजी सुरों की महफिल, गुजरे जमाने की यादें हुई ताजा:आरडी बर्मन और एलपी म्यूजिक ग्रुप के 34 कलाकारों ने एक मंच पर दी संयुक्त प्रस्तुति

सजी सुरों की महफिल, गुजरे जमाने की यादें हुई ताजा:आरडी बर्मन और एलपी म्यूजिक ग्रुप के 34 कलाकारों ने एक मंच पर दी संयुक्त प्रस्तुति

जयपुर : जी 30 जयपुर सुर संगम और अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन जयपुर जिला रोटेरी क्लब जयपुर सिटीजन के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। एलपी-आरडी बर्मन नाइट एन इवनिंग विद लक्ष्मीकांत प्यारेलाल एंड आर.डी. बर्मन का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त गायकों ने 70 और 80 के दशक के 28 बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त गायकों ने 70 और 80 के दशक के 28 बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त गायकों ने 70 और 80 के दशक के 28 बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के को चेयरमैन सीए संजय पाबुवाल और काॅन्सेप्ट डिजाइनर अनुराग दीक्षित ने बताया कि म्यूजिकल ग्रुप के गुल सक्सैना और प्रियंका मित्रा ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा, आलोक कटघरे ने गाड़ी बुला रही है, सर्वेश मिश्रा ने पर्दा है पर्दा, आलोक कटघरे और सर्वेश मिश्रा ने यम्मा-यम्मा, सर्वेश मिश्रा ने आने से उसके आए बहार, सर्वेश मिश्रा और प्रियंका मित्रा ने जिंदगी की ना टूटे लड़ी और सोलह बरस की बाली उमर को सलाम और सांग ऑफ द मिलेनियम एक प्यार का नगमा है जैसे एवरग्रीन बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में शहर के कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही।
कार्यक्रम में शहर के कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही।

गोधा ने बताया कि कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और आर.डी. बर्मन टीम मुंबई के बांसुरी वादक मोहित शास्त्री, वॉयलिन वादक जीतू ठाकुर, टृम्पेट वादक किशोर सोढा, की-बोर्ड प्लेयर संजय मराठे, सेक्सोफोन वादक नागेश कोली, टृम्बोन प्लेयर ब्लास्को मोंसोरेट, तुम्बा प्लेयर समित पेडणकर, डृम प्लेयर सुमित सरफरे, गिटार वादक बृजेश शाह और ढोलक वादक विजय जादव सहित 34 ख्यातिप्राप्त साजिंदों ने वाद्ययंत्रों पर संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इन सभी म्यूजिसियंस ने बॉलीवुड फिल्म शान, शोले, शालीमार, बाजीगर, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, कुर्बानी, सागर, डिस्को डांसर और आराधना फिल्म के गानों सहित 6 हजार से ज्यादा गीतों को संगीत से सजाया है।

कार्यक्रम में छह सौ से अघिक बॉलीवुड फिल्मों में धुन देने वाले किशोर सोढा, बांसुरी वादक म्यूजिक अरेंजर मोहित शास्त्री, टृंबोन वादक ब्लास्को मोजोरेट और वायलिन वादक जीतू ठाकुर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छह सौ से अघिक बॉलीवुड फिल्मों में धुन देने वाले किशोर सोढा, बांसुरी वादक म्यूजिक अरेंजर मोहित शास्त्री, टृंबोन वादक ब्लास्को मोजोरेट और वायलिन वादक जीतू ठाकुर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छह सौ से अघिक बॉलीवुड फिल्मों में धुन देने वाले किशोर सोढा, बांसुरी वादक म्यूजिक अरेंजर मोहित शास्त्री, टृंबोन वादक ब्लास्को मोजोरेट और वायलिन वादक जीतू ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्य समन्वयक सीए नरेंद्र मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जयपुराइट्स में गजब का उत्साह देखने को मिला। तपती धूप में लोग दोपहर से ही कतारों में खड़े हो गए। गीतों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रोता खड़े होकर झूमने लगे। संगीत के इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह था। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से गायक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मनीष जैसनसरिया, मोतीसंस के नवल अग्रवाल, स्पेक्ट्रा के सीएमडी प्रमोद जैन, इंसुलेशन एनर्जी के मनीष गुप्ता, बिंदुजा एक्सपोर्ट के मोहित गर्ग और सिटी वाइव्स के राजेश अग्रवाल, राजस्थान हाई कोर्ट न्यायाधीश, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, प्रमुख समाजसेवी सुरेश पोद्दार, आईआईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक गुप्ता जी,आयोजन समिति के सलाहकार जेडी महेश्वरी,प्रसंजीत मालू, कोषाध्यक्ष सीए आर.के. गुप्ता, समन्वयक जितेंद्र मित्रुका, सीए मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र छाबड़ा, संजय अग्रवाल सीए मनोज जैन, संयोजक हेमंत गुप्ता,राजेंद्र लवण, कैलाश अग्रवाल,गब्बर कटारा ,पारस बिलाला सहित महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet