[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan weather: नौतपा के पहले दिन पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस, फलौदी रहा सबसे गर्म, चार की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़मौसमराजस्थानराज्य

Rajasthan weather: नौतपा के पहले दिन पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस, फलौदी रहा सबसे गर्म, चार की मौत

राजस्थान के फलौदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अब भी ये अपने 2016 के अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

Rajasthan weather : राजस्थान में नौतपा के पहले दिन पारा 50 डिग्री पर पहुंच गया। आज प्रदेश में हीट स्ट्रोक से चार मौतों की सूचना है। इन्हें मिलाकर अब तक राजस्थान में कुल 18 लोगों की मौत गर्मी से हो चुकी है। शनिवार को जालौर, भीलवाड़ा और अजमेर में लू से मौतें होने की सूचना है। हालांकि अब तक इनकी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

गर्मी से राजस्थान में मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अब भी ये अपने 2016 के अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम है। फलौदी में 19 मई 2016 को 51 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

बाड़मेर में 48.8 डिग्री तथा जैसलमेर में 48 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में शनिवार को गर्मी से कुछ राहत रही यहां शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। शनिवार को यहां पारा 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन दिन और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार-आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में चल रहे हीटवेव से तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी तीन-चार दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है।

29 मई से मिल सकती है राहत
29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। जून के प्रथम सप्ताह में राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet