[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गोयल भवन में हर्षोउलास पूर्वक सम्पन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गोयल भवन में हर्षोउलास पूर्वक सम्पन हुआ

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गोयल भवन में हर्षोउलास पूर्वक सम्पन हुआ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया उसके बाद उन्होंने श्याम मंदिर में भगवान श्याम के दर्शन कर खुशी की कामना की गोयल भवन में हुए मुख्य समारोह में भारत माता के समुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया आचार्य नरेश जोशी ने मंगलचरण किया मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने ने अपने उद्बोधन में कहाँ कि हिंदू को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा जब तक हम प्रत्येक हिंदू के हित की बात नहीं करेंगे तब तक हिंदू राष्ट्र की कल्पना करना मुश्किल है उन्होंने समस्त सनातनीयों से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ साप्ताहिक रूप से सामूहिक रूप में करने का संकल्प दिलवाया उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म के हित के लिए आगे बढ़ेगा तभी हम हिंदुओं के हितों की रक्षा कर पाएंगे।

भारत भूमि केवल हिंदू राष्ट्र हिंदुओं के लिए ही है यहां पर किसी बांग्लादेशी किसी दूसरे देश से आए हुये का हक नहीं है उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जो राम मंदिर की परिकल्पना साकार हुई है उसमें 500 वर्षों से जिन्होंने प्राण तन मन धन से न्योछावर किया उसका की परिणाम है। उन्होंने कोठारी बन्धुओ को भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश बंसल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भंवर चौधरी सीताराम पचार प्रान्त मंत्री कार्यकारी अध्यक्ष जगमोहन विशेष व्यास आदि मंच पर विराजमान थे।

डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का संदीप गोयल जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, सौरभ जोशी राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष,पंकज रोहिला आदि ने साफा तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर रमेश कुमावत, अमित पंसारी, संजय शर्मा, मनोहर लाल शर्मा खाजपुर, प्रवीण शर्मा, अजय कुमार रोहिल्ला, गौरव महमिया, गायत्री शर्मा, विवेक बावलिया, अभिषेक सैनी, संदीप सैनी, आलोक शर्मा, राजेंद्र ठठेरा, लोकेश सीए, प्रदीप महमिया, अनिल शर्मा, बबलू ठठेरा, मनोज राजोरिया, मनीष आचार्य, मनोज मोदी, अशोक खेदड आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य नरेश जोशी सुल्ताना ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet