[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-झुंझुनूं में सप्लाई हो रहा था मिलावटी घी:विभाग ने 3400 लीटर से अधिक सीज किया, सस्ते में बेचकर कमा रहे थे बड़ा मुनाफा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-झुंझुनूं में सप्लाई हो रहा था मिलावटी घी:विभाग ने 3400 लीटर से अधिक सीज किया, सस्ते में बेचकर कमा रहे थे बड़ा मुनाफा

सीकर-झुंझुनूं में सप्लाई हो रहा था मिलावटी घी:विभाग ने 3400 लीटर से अधिक सीज किया, सस्ते में बेचकर कमा रहे थे बड़ा मुनाफा

झुंझुनूं : फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए पलसाना, रींगस व नवलगढ़ में 3400 लीटर से अधिक मिलावटी घी पकड़ा है। डिपार्टमेंट की ओर से नकली घी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी टीम ने मिलावटी घी के सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं।
फूड सेफ्टी टीम ने मिलावटी घी के सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.सत्यनारायण धौलपुरिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से पलसाना, रींगस व नवलगढ़ में मिलावटी घी बेचे जाने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके आधार पर आज डिपार्टमेंट की ओर से कार्रवाई की गई है।

फूड सेफ्टी की टीम ने पलसाना में सांवरमल/बजरंग लाल की फर्म पर कार्रवाई करते हुए 3400 लीटर मिलावटी घी को सीज किया है। वहीं रींगस में रिद्धि-सिद्धि किराना स्टोर से 25 लीटर व नवलगढ़ में लक्ष्मी ट्रेंडिंग कंपनी से 66 लीटर मिलावटी घी पकड़ा है।

गोदाम में पड़े हुए नकली घी कार्टन।
गोदाम में पड़े हुए नकली घी कार्टन।

सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि तीनों सप्लायर बड़े स्तर पर शेखावाटी क्षेत्र में मिलावटी घी सप्लाई करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार घी में 100% मिल्क फैट होना चाहिए लेकिन इस घी में सप्लायर मिलावट कर बाजार में सस्ते दामों में बेचते थे। मिलावटी घी बेचकर सप्लायर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet