मृतक रामेश्वर के परिवार से मिला प्रशासन
मृतक रामेश्वर के परिवार से मिला प्रशासन
झुंझुनूं : सूरजगढ़ के बलौदा निवासी रामेश्वर की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से शुक्रवार को प्रशासन ने मुलाकात कि । जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल प्रशासनिक अधिकारी सहित मृतक के घर पहुंचे और सरकार की तरफ से यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया । इस दौरान मेडिकल विभाग की टीम ने मृतक की माता का मेडिकल चेकअप किया एवं आवश्यक दवाईयों का किट सौंपा। इस दौरान जन सहयोग से मृतक के परिवार को 3 महीने का राशन भी दिया गया। मृतक की माता को राज्य सरकार की तरफ से जल्द ही यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी । इस दौरान डीएसपी विकास धींधवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक शर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी दिनेश पिलानिया, रसद विभाग के ईआई सुरेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038095


