आंगनबाड़ी के समय में हुआ परिवर्तन
आंगनबाड़ी के समय में हुआ परिवर्तन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता: मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : हीटवेव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक 3 से 6 साल तक बच्चों का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कर दिया गया है। कर्मचारियों का समय यथावत रहेगा। जिले में भीषण गर्मी के बावजूद आंगनबाड़ी के बच्चों की अभी छुट्टी नहीं की गई है।
केंद्रों पर पर्याप्त नहीं संसाधन
गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस भीषण गर्मी में बच्चों को पंखों के नीचे नहीं बैठा सकते, क्योंकि अभी तापमान 46 डिग्री के ऊपर चल रहा है, पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। कमरे तपते रहते है। केंद्रों पर कूलर की व्यवस्था नहीं होने से अभिभवक बच्चों को नहीं भेज रहे।
3 से 6 साल तक के बच्चों की कब होगी छुट्टी
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के समय में तो बदलाव कर दिया है, लेकिन छुट्टी नहीं की है। अभी जून का महीना बाकी है। जून से आंगनबाड़ी कर्मचारी भी 10-10 दिन की छुट्टी पर चले जाएंगे। स्कूलों की भी छुट्टियां चल रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 साल तक के बच्चों को छुट्टी क्यों नहीं मिल रही।