[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमानजी के लिए मंदिर में भेंट की चांदी की खड़ाऊ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हनुमानजी के लिए मंदिर में भेंट की चांदी की खड़ाऊ

हनुमानजी के लिए मंदिर में भेंट की चांदी की खड़ाऊ

जसरापुर : मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में हैदराबाद प्रवासी व लोयल निवासी जुगल किशोर अग्रवाल पुत्र सियाराम अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी निर्मला अग्रवाल ने रविवार को हनुमानजी के लिए चांदी की चरण पादुकाएं भेंट की हैं। पुजारी राजेंद्र स्वामी ने बताया कि अग्रवाल दंपति ने मन्नत पूरी होने पर हनुमानजी के लिए चांदी की चरण पादुकाएं मंदिर में अर्पित की हैं।

पंडित कमलकांत शर्मा ने चरण पादुका की विधिवत पूजा करवाई। प्रहलाद शर्मा, ओमप्रकाश ढाका, सुनील शर्मा, विद्याधर ढाका, सज्जन शर्मा, रामचंद्र स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, रामनारायण ढाका, शंभू दयाल शर्मा, कृष्णकांत शर्मा मौजूद थे। पंडित स्वामी ने बताया कि इससे पहले लोयल निवासी सियाराम अग्रवाल ने भी मंदिर में हनुमानजी के लिए चांदी का मुकुट, 108 पत्तों की चांदी की माला व चांदी का शंख अर्पण किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62