[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पकड़ी 3.50 करोड़ की नशे की खेप:चावल के कट्टों की आड़ में हो रही थी तस्करी; एंटी गैंगस्टर फोर्स और पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पकड़ी 3.50 करोड़ की नशे की खेप:चावल के कट्टों की आड़ में हो रही थी तस्करी; एंटी गैंगस्टर फोर्स और पुलिस की कार्रवाई

सीकर में पकड़ी 3.50 करोड़ की नशे की खेप:चावल के कट्टों की आड़ में हो रही थी तस्करी; एंटी गैंगस्टर फोर्स और पुलिस की कार्रवाई

सीकर : सीकर जिले की पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में 3.50 करोड़ का अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया है। जिसकी चावल के कट्टों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर अशोक बिश्नोई (31) पुत्र दानुराम निवासी शिमला खारा,फलौदी को गिरफ्तार किया है।

एंटी गैंगस्टर फोर्स ने पीछा कर पकड़ा

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि ट्रक से 21.78 क्विंटल 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नंबर का एक ट्रक बीकानेर की तरफ जा रहा है। ऐसे में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम और सीकर जिले की पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इसके बाद लक्ष्मणगढ़ थाने के सामने नेशनल हाईवे संख्या 52 पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान वह ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें चावल के 84 काटो के नीचे 137 प्लास्टिक के कट्टे मिले। 21.78 क्विंटल 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था।

पुलिस ने जब आरोपी ड्राइवर अशोक से पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक मालिक हरिराम जाट निवासी रातडी ओसिया और सुभाष बिश्नोई निवासी सिरमंडी ओसियां ने ट्रक में कट्‌टे लोड किए थे। उन्होंने चौमूं के नजदीक अशोक माल को दिया और बीकानेर पहुंचाने के लिए कहा। दोनों ट्रक के आगे गाड़ी लेकर चल रहे थे। बीकानेर पहुंचने पर ही हरिराम और सुभाष माल कहां डिलीवर होना है उसके बारे में बताते थे।

फिलहाल पुलिस ने मामले में ट्रक और माल को जब्त कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महेश सोमरा,रविंद्र सिंह महावीर सिंह,कमल सिंह,राकेश जाखड़ कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल नरेश व चालक सुरेश की विशेष भूमिका एवं एसएचओ गांधीनगaर अजमेर अशोक विशु व एजीटीएफ के हैड कॉन्स्टेबल शंकर दयाल व कॉन्स्टेबल सोहन देव की तकनीकी भूमिका रही। कार्रवाई में एसएचओ लक्ष्मणगढ़ महेंद्र सिंह मय जाब्ता एवं डीएसटी सीकर के कॉन्स्टेबल हरीश कुमार, अशोक कुमार, विजयपाल, रमेश कुमार, अंकुश एवं सुरेंद्र का सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62