[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरलोड डंफरो पर वन विभाग की कार्रवाई:रातों रात अवैध परिवहन करने के लिए डंफर चालकों ने रास्ता बनाया, दो डंफर जप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

ओवरलोड डंफरो पर वन विभाग की कार्रवाई:रातों रात अवैध परिवहन करने के लिए डंफर चालकों ने रास्ता बनाया, दो डंफर जप्त

ओवरलोड डंफरो पर वन विभाग की कार्रवाई:रातों रात अवैध परिवहन करने के लिए डंफर चालकों ने रास्ता बनाया, दो डंफर जप्त

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में लगातार परिवहन, पुलिस, खान विभाग और वन विभाग संयुक्त ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। महवा वन क्षेत्र से विभाग ने पत्थरों से भरे दो ओवरलोड डंफरो को जब्त किया है।

सहायक वन संरक्षक भीम सिंह यादव ने बताया की वन क्षेत्र में रास्ता बनाकर डंपर अवैध रूप से वन क्षेत्र में परिवहन कर रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गस्ती दल प्रभारी रेंजर रविसिंह भाटी की टीम ने की कार्रवाई करते हुए मौके से दो पत्थरो से भरे ओवरलोड डंफरो को जब्त किया है। साथ ही इन दो डंफरो से 3 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। रेंजर रविसिंह भाटी ने बताया कि डंफर चालक वन क्षेत्र में रातों रात अवैध परिवहन करने के लिए रास्ता बना लिया। उस रास्ते से पत्थर भरकर बेचने के लिए जाते थे। टीम कार्रवाई करने के लिए जाती तब इनको सूचना मिल जाती थी। टीम में फोरेस्टर जगदीश शर्मा, सहायक वनपाल रामकुमार गुर्जर, भोमाराम सैनी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62