[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में बने मकान से ढाई लाख की सरसों चोरी:खिड़की-दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे, लोडिंग कार में डालकर ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में बने मकान से ढाई लाख की सरसों चोरी:खिड़की-दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे, लोडिंग कार में डालकर ले गए

खेत में बने मकान से ढाई लाख की सरसों चोरी:खिड़की-दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे, लोडिंग कार में डालकर ले गए

झुंझुनूं : झुंझुनूं में खेत में बने मकान से सरसों चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर करीब 40 क्विंटल सरसों चुरा कर ले गए। सरसों की बाजार कीमत दो से ढाई लाख रूपए के बीच थी। चोर खिड़की दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। इसके बाद गाड़ी में सरसों डालकर ले गए। मामला झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव का है।

इस संबंध में सत्यवीर सिंह पुत्र रामकुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका गांव के पास एक खेत है। जिसमें दो कमरे बना रखे हैं। एक कमरे में 40 क्विंटल सरसों रखी हुई थी तथा दूसरे में कपास थी।

17-18 मई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर कमरे की खिड़की-दरवाजा तोड़कर कमरे में रखी करीब 40 क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। चोर लोडिंग कार लेकर आए थे, जिसको खेत से करीब 100 मीटर पर खड़ा किया था।

कुछ व्यक्तियों के पैरों के निशान खेत में मिले हैं। कुछ ही दूरी पर गाड़ी के टायर के निशान भी मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62