[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीप ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा:नीमकाथाना में सड़क हादसे में दो घायल, दो गर्भवती महिला बाल-बाल बचीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जीप ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा:नीमकाथाना में सड़क हादसे में दो घायल, दो गर्भवती महिला बाल-बाल बचीं

जीप ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा:नीमकाथाना में सड़क हादसे में दो घायल, दो गर्भवती महिला बाल-बाल बचीं

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के रुपावास में दोपहर 12 बजे एक जीप और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जीप ने बाइक को करीब 30 मिटर तक घसीटा। हादसे के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे रूपावास स्टैंड के पास घुमाव में बाइक और तेज रफ्तार जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीप ड्राइवर जीप को तेज गति से चला रहा था। तभी जीप अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर 3 लोग सवार थे। बाइक पर दो गर्भवती महिलाएं बैठी हुई थीं। टक्कर के बाद जीप बाइक को 30 मीटर तक घसीटा और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक और जीप की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में लाया गया।

ईएमटी लीलाराम ने बताया कि बाइक चालक राधेश्याम और जीप चालक सुभाष घायल हो गए। उनका नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वही बाइक पर बैठी दो गर्भवती महिलाएं नीमकाथाना चेकअप करवाने के लिए आ रही थीं। बाइक की टक्कर के बाद दोनों महिलाएं उछलकर नीचे गिर गई। दोनों महिलाओं को मामूली चोटे आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22