[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:जसरापुर का मामला, ग्रामीणों ने कहा – प्रशासन कार्रवाई करे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:जसरापुर का मामला, ग्रामीणों ने कहा – प्रशासन कार्रवाई करे

गौचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग:जसरापुर का मामला, ग्रामीणों ने कहा - प्रशासन कार्रवाई करे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर की गौचर भूमि में अवैध रूप से अतिक्रमण कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुरुवार को भारतीय किसान संघ व ग्रामीणों की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

एसडीएम सविता शर्मा को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव के पास गौचर भूमि व जोहड़ की भूमि खाली पड़ी हुई है। जिसमें गांव के अलावा अन्य पशुओं के बैठने लिए उपयुक्त जगह है। गौचर भूमि को खाली देखकर कुछ असामाजिक लोगों द्वारा भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कार्य व अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसको लेकर गांव के लोगों की ओर से गौचर भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने को लेकर समझाने के बाद भी भूमि माफिया लगातार गौचर भूमि पर कब्जा करने में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि गौचर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने से गायों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में गौ माता की स्थिति को देखते हुए अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सविता शर्मा ने कहा कि इस मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। यदि सार्वजनिक भूमि पर कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण या अवैध कब्जा करता पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किसान संघ के प्रदेश मंत्री गजानंद कुमावत, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष किशनलाल, सुबेदार महेंद्र सिंह, उमराव सिंह, गणपत राम खटाणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77