[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर और पुलिस की बीच फायरिंग:दिल्ली से लाते समय SI से पिस्टल छीनकर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर और पुलिस की बीच फायरिंग:दिल्ली से लाते समय SI से पिस्टल छीनकर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर और पुलिस की बीच फायरिंग:दिल्ली से लाते समय SI से पिस्टल छीनकर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जयपुर : जयपुर में 1.25 लाख रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने SI की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी। उसे सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया- राकेश कुमार यादव के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में फायरिंग और रंगदारी का मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद टीम को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया था। यहीं के एक गांव में वह छिपा हुआ था। 13 मई को उसे डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया और दिल्ली लेकर आए।

हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार यादव ज्वेलर से 1 करोड़ की रंगदारी मांग चुका है।
हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार यादव ज्वेलर से 1 करोड़ की रंगदारी मांग चुका है।

बदमाश को जयपुर ला रही थी पुलिस

जयपुर से 3 पुलिसकर्मी दिल्ली भेजे गए थे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बदमाश को जयपुर लाया जा रहा था। रात साढ़े 12 बजे आरोपी ने बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रोकने के लिए कहा। दौलतपुरा (जयपुर) के पास गाड़ी रोकी गई। आरोपी ने एसआई की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी।

पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार यादव को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार यादव को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश के पैर में लगी गोली

बदमाश मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक फायर किया। गोली हिस्ट्रीशीटर राकेश के पैर में लगी।

रंगदारी नहीं मिलने पर ज्वेलर के बेटे पर की थी फायरिंग
पिछले साल राकेश कुमार ने एक ज्वेलर से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मिलने पर राकेश ने ज्वेलर के बेटे पर फायरिंग की थी। राकेश सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77