[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीनियर टीचर एग्जाम में फर्जी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाई:पास भी हुआ, वेरिफिकेशन के लिए आया तो पकड़ा गया; RPSC ने दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीनियर टीचर एग्जाम में फर्जी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाई:पास भी हुआ, वेरिफिकेशन के लिए आया तो पकड़ा गया; RPSC ने दर्ज कराया मामला

सीनियर टीचर एग्जाम में फर्जी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाई:पास भी हुआ, वेरिफिकेशन के लिए आया तो पकड़ा गया; RPSC ने दर्ज कराया मामला

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से साल 2022 में हुए सीनियर टीचर एग्जाम में फर्जी कैंडिडेट को परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है। आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने 15 मई को देर रात 10.48 बजे अजमेर के सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कराया। कैंडिडेट ने अपनी जगह किसी और से एग्जाम दिलवाया लेकिन, फोटो का मिलान नहीं हुआ तो फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है।

अजमेर की सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज कर टोंक SP को भेजी है।
अजमेर की सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने जीरो नंबर FIR दर्ज कर टोंक SP को भेजी है।

डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आया था

सिविल लाइन थाना प्रभारी छोटे लाल के अनुसार, आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने FIR में बताया- सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए अभ्यर्थी रामलाल मीणा निवासी टोंक ने सामाजिक विज्ञान में ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद आयोग ने 12 फरवरी 2023 को सामान्य ज्ञान और 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। रामलाल का सेंटर टोंक के सुभाष बाजार में राजकीय दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आया था।

फोटो मिलान के दौरान आया पकड़ में

आयोग के अनुभाग अधिकारी नमन शर्मा ने FIR में बताया- रामलाल परीक्षा में पास भी हो गया। इसके बाद आयोग ने 13 से 17 मई को लिस्ट डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए 13 से 17 मई को कैंडिडेट्स को बुलाया था। अभ्यर्थी टोंक उनियारा बिलोटा निवासी रामलाल मीणा बुधवार 15 मई को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए RPSC आया था। इस दौरान जांच में सामने आया कि रामलाल की एग्जाम सेंटर पर अटेंडेंस शीट में लगी फोटो और एप्लिकेशन फॉर्म पर लगी फोटो अलग-अलग थी। इससे साबित हुआ कि रामलाल ने परीक्षा किसी और से दिलवाई थी। इसके बाद बुधवार शाम RPSC की और से शर्मा ने मामला दर्ज करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इसे टोंक एसपी को भेजा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77