[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ डॉ डांगी ने पीएचसी कारी और भगेरा का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ डॉ डांगी ने पीएचसी कारी और भगेरा का किया निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ डांगी ने पीएचसी कारी और भगेरा का किया निरीक्षण

झुंझुनूं : सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बुधवार को चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। डॉ डांगी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कारी और भगेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई अनुपस्थित नही मिला। उन्होंने दोनों प्रभारियों को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने और जांच लैब के बाहर जांचों के नाम लिखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ डांगी दोनों प्रभारियों को लार्वा सोर्स की पहचान कर उन्हें नष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुवार को डेंगू दिवस पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा ने किया बिरमी और बिसाऊ का निरीक्षण
डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरमी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसाऊ का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियों के नियन्त्रण के लिए तैयारियों का जायजा लिया। लू ताप घात के लिए बनाए गए वार्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

डेंगू दिवस पर आयोजित होंगी जागरूक गतिविधियां
सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि गुरुवार को डेंगू दिवस के अवसर पर जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों पर डेंगू रोधी जन जागरूकता गतिविधियां आयोजीत की जायेगी। इसके लिए सभी संस्थान प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में मलेरिया क्रैश कार्यक्रम के तहत एंटी लार्वा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। साथ ही आमजन को इस अभियान से जोड़कर हर रविवार को ड्राई डे मनाने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77