[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी की समस्या को लेकर प्रभारी सचिव ने ली बैठक:श्रेया गुहा बोलीं- प्रदेश में नालियों की बनावट ऐसी, उनमें पानी जमता ही है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पानी की समस्या को लेकर प्रभारी सचिव ने ली बैठक:श्रेया गुहा बोलीं- प्रदेश में नालियों की बनावट ऐसी, उनमें पानी जमता ही है

पानी की समस्या को लेकर प्रभारी सचिव ने ली बैठक:श्रेया गुहा बोलीं- प्रदेश में नालियों की बनावट ऐसी, उनमें पानी जमता ही है

सीकर : परिवहन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिले की प्रभारी सचिव श्रेया गुहा दो दिवसीय दौरे के तहत सीकर में हैं। आज पहले दिन उन्होंने सीकर में नगर परिषद सहित कई सरकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली,पानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकारी अधिकारियों की बैठक भी ली।

कलेक्ट्रेट परिसर में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए।
कलेक्ट्रेट परिसर में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए।

गुहा ने बताया कि आज सीकर कलेक्ट्रेट परिसर, संभागीय आयुक्त,कार्यालय नगर विकास न्यास और नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इनमें व्यवस्था काफी ठीक है। नगर विकास न्यास कार्यालय में पदों की कमी है, इस संबंध में आगे चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल, बिजली और मौसमी बीमारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मीटिंग के दौरान कुछ छोटी-मोटी समस्याएं सामने आई हैं। उन्हें मैं नोट करके लेकर जा रही हूं, मुख्य सचिव से चर्चा करके समाधान करवाया जाएगा।

टैंकर लगाए जाएंगे

जिले में पेयजल की समस्या पर कहा कि आने वाले दिनों में जहां-जहां पानी की कमी होगी, वहां के लिए और टैंकर लगाए जाएंगे। वहीं शहर में बारिश के दौरान होने वाले जल भराव की समस्या पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को निर्देशित किया है कि वह इस संबंध में प्लान बनाकर ड्रेनेज सिस्टम सुचारू करवाए जिससे कि लंबे समय तक जल भराव की समस्या ना हो। जल्द से जल्द पानी की निकासी हो सके।

मौसमी बीमारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आमतौर पर राजस्थान में नालियों में पानी जमता ही है क्योंकि उन नालियों की बनावट ही ऐसी होती है। वहीं अब लगातार आबादी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लो लाइन एरिया में पानी रूकता ही है। ऐसी जगह से पानी निकालने के लिए जल्द से जल्द पंप सेट लगाए जाएं।

शहर में दासा की ढाणी फाटक और नवलगढ़ पुलिया फोरलेन के प्रस्तावित कार्य को लेकर बोलते हुए श्रेया गुहा ने कहा कि इस संबंध में जानकारी सामने आई है कि रेलवे से कई क्लीयरेंस नहीं मिलने के चलते काम अटका हुआ है। इस संबंध में आगे अवगत करवा कर जल्द से जल्द कार्य करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22