[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड किया:पत्नी से की थी मारपीट; बेटा बोला- गृह क्लेश के कारण दी जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड किया:पत्नी से की थी मारपीट; बेटा बोला- गृह क्लेश के कारण दी जान

ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड किया:पत्नी से की थी मारपीट; बेटा बोला- गृह क्लेश के कारण दी जान

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रविवार की रात एक व्यक्ति ने टीन शेड के पाइप से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक जगराम (50) पुत्र भंवरा राम झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के घरड़ाना का रहने वाला था। लेकिन वह शादी के बाद से ही पचेरी कलां में अपनी पत्नी के घर पर घर जवाई बनकर रह रहा था। रविवार की घर में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद व्यक्ति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।

हालांकि पारिवारिक क्लेश से परेशान व्यक्ति ने रात को कमरे में जाकर टीन-शेड से लगे पाइप में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें गृह क्लेश को आत्महत्या का कारण बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22