[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी : ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:राजगढ़ रोड़ पर हुआ हादसा, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

पिलानी : ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:राजगढ़ रोड़ पर हुआ हादसा, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई

ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:राजगढ़ रोड़ पर हुआ हादसा, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई

पिलानी : पिलानी-राजगढ़ रोड़ पर चूरू जिला बॉर्डर के पास एक ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पिलानी पुलिस को दुर्घटना के बाद सूचना मिली थी कि एक ट्रोले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है। सूचना पर एसआई सुरेश रोलन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था भी गड़बड़ा गई थी। मौके पर पहुंची पिलानी पुलिस ने ही डेड बॉडी को वहां से हटवाया तथा ट्रैफिक को सुचारू किया। जिस ट्रोले से हादसे हुआ, उसको जब्त कर लिया गया है।

दुर्घटना में मृतक युवक के पास पुलिस को शिनाख्त सम्बन्धी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक युवक कौन था। युवक की बाइक के नम्बर से भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद उसी जगह हुई एक और दुर्घटना

हादसे की सूचना पर जब पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और डेड बॉडी को हटवा कर यातायात को पुनः व्यवस्थित किया जा रहा था, उसी वक्त वहां खड़ी एक कैम्पर गाड़ी में एक अन्य बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, जिसे पुलिस ने ही बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet