[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा : कैंडल मार्च निकाली : आम आदमी पार्टी ने मोरबी पुल हादसे के मृतकों को चिड़ावा में दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

चिड़ावा : कैंडल मार्च निकाली : आम आदमी पार्टी ने मोरबी पुल हादसे के मृतकों को चिड़ावा में दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकाली : आम आदमी पार्टी ने मोरबी पुल हादसे के मृतकों को चिड़ावा में दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : आम आदमी पार्टी ने मोरबी गुजरात पुल हादसे के मृतकों को चिड़ावा शहर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पिलानी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे राजेंद्र मावर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राजेंद्र मावर ने कहा कि पुल बनाने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करना चाहिए और गुजरात सरकार ने जो खानापूर्ति के लिए 9 निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रखा है उन्हें रिहा कर पुल बनाने में भ्रष्टाचार करने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हादसे के शिकार परिवार को वहां की राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाए। इस दौरान हरपाल सिंह जाखड़, सतपाल धानका, वीरेंद्र, नीलम, कृष्णा, सरोज, ग्यारसी बाई, इमरती, रजनी, भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet