[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : घर में सोती हुई नाबालिग युवती का किडनैप:एक साल से फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी : घर में सोती हुई नाबालिग युवती का किडनैप:एक साल से फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

घर में सोती हुई नाबालिग युवती का किडनैप:एक साल से फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार देर शाम को आरोपी को कोलिहान नगर से गिरफ्तार किया है। डीएसपी हजारीलाल खटाना ने बताया कि 4 अगस्त 2021 को दलौता निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर रिपोर्ट देकर बताया कि रात्रि को उसके नाबालिग बेटी कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान डूमरोली जिला अलवर का रहने वाला संदीप जोगी उसके घर आया और जबरन उसके नाबालिक युवती का अपहरण कर ले गया।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। जिस पर एसपी मृदुल कच्छावा ने मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने व नाबालिक युवती को दस्तयाब करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा गठित टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

सीआई विनोद सांखला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने आरोपियों की तलाश को लेकर साइबर तकनीक व पारंपरिक सूचना तंत्र को सक्रिय कर बहरोड़, नीमराना, अलवर, भिवाड़ी, कोटपुतली व जयपुर में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण की गई युवती का दस्तयाब कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नाबालिग युवती के अपहरण का आरोपी संदीप पुत्र दौलतराम खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में आया हुआ है।

जिस पर पुलिस की विशेष टीम ने कोलिहान नगर मे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीआई विनोद सांखला ने बताया कि मामले को लेकर गिरफ्तार आरोपी गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet