[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- अंबानी-अडानी पर आ गए पीएम,सरकार जा रही है:मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना हार का कारण बनेगा, RSS-BJP कार्यकर्ता घरों से नहीं निकले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले- अंबानी-अडानी पर आ गए पीएम,सरकार जा रही है:मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना हार का कारण बनेगा, RSS-BJP कार्यकर्ता घरों से नहीं निकले

गहलोत बोले- अंबानी-अडानी पर आ गए पीएम,सरकार जा रही है:मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना हार का कारण बनेगा, RSS-BJP कार्यकर्ता घरों से नहीं निकले

जयपुर : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी अब पीएम नहीं बनेंगे, जनता को लग रहा है सरकार जा रही है। पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना बीजेपी की हार का सबसे बड़ा कारण बनेगा। गहलोत शुक्रवार को अमेठी रवाना होने से पहले जयपुर में सरकारी बंगले पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गहलोत ने कहा- अंबानी-अडानी वाले बयान के बाद बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता भी अब मोदी का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। मुझे लगता है इस बार मोदी से भारी गलती हो गई है।

एक महीने पहले इन्होंने यह किया कि केवल मोदी और मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान में केवल मोदी की ब्रांडिंग हो रही है, उम्मीदवार का नाम नहीं है, बीजेपी तक का नाम नहीं है, केवल मोदी की गारंटी की बात है, आप समझ लीजिए यह हार का सबसे बड़ा कारण होगा।

गहलोत ने कहा- खुद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता ही इनको हरा देंगे। उसी घबराहट में अब मोदी बोल रहे हैं।
गहलोत ने कहा- खुद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता ही इनको हरा देंगे। उसी घबराहट में अब मोदी बोल रहे हैं।

बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ता घरों से नहीं निकल रहे
गहलोत ने कहा- बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता जिस रूप में निकलते आए हैं, उस तरह घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, वोट प्रतिशत इसीलिए कम हो रहा है।

अमित शाह बहुत हौसला अफजाई कर रहे हैं, लेकिन वो प्रयास फेल हो रहे हैं, क्योंकि उनके दिलों में तकलीफ है कि लोकतंत्र खत्म हो रहा है। जब आप कह रहे हो कि अगली बार मोदी सरकार और मोदी सरकार की गारंटी, यहां तक कि कैंडिडेट का नाम नहीं ले रहे हैं, बीजेपी का भी नाम नहीं ले रहे।

इन चुनावों में देशभर में कैंपेन हुआ, उसमें केवल मोदी का नाम था। ऐसे में ये लोग भी तो इंसान हैं। आज ऐसी स्थिति क्यों बनी कि बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ता अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे? करते होंगे प्रचार मैं यह नहीं कहता कि वो बिल्कुल प्रचार नहीं कर रहे, उनका संगठन बड़ा संगठन है, लेकिन परसेप्शन ऐसा बन गया है कि यह खुद आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता ही इनको हरा देंगे। उसी घबराहट में अब मोदी बोल रहे हैं।

मोदी बौखलाहट में बयान दे रहे हैं, लग रहा है सरकार जा रही है
गहलोत ने कहा- मोदी की सरकार जा रही है, वो प्रधानमंत्री कैसे बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जिस प्रकार के हिंट खुद दे रहे हैं। बौखलाहट में बयान दे रहे हैं, उससे लग रहा है सरकार जा रही है।

आप समझ जाइए अब मोदी अडानी-अंबानी पर आ गए हैं। मोदी का जो भाषण परसों का था, यह देश को नहीं समझ में आ रहा है, केवल राहुल गांधी को समझ में आ रहा है। उस पर जो राहुल गांधी ने कमेंट किया है, वहीं देशवासियों को स्वीकार होना चाहिए।

प्रधानमंत्री के बयान के बाद तो ईडी-सीबीआई को कार्रवाई कर देनी चाहिए थी
गहलोत ने कहा- हम सब जानते हैं कि इतने संबंध रातों-रात नहीं टूटते, जिस रूप में आपने कहा ईडी-सीबीआई को छापे डालने चाहिए, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री अगर इतना बड़ा कमेंट कर रहा है तो उसके बाद क्या बच जाता है? ईडी-सीबीआई को तो कार्रवाई कर देनी चाहिए थी।

प्रधानमंत्री के बयान के साथ ही कार्रवाई शुरू क्यों नहीं हो रही है समझ के परे है? राहुल गांधी तो लगातार अटैक कर रहे हैं, 5 साल में कोई दिन ऐसा नहीं गया जब राहुल ने अडानी या अंबानी पर बात नहीं कही हो, उसके बावजूद भी पीएम के मुंह से बात निकल गई कि चुनाव शुरू होते ही राहुल गांधी ने बोलना बंद कर दिया। टेंपो-टैक्सी में पैसा जा रहा है, वह इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पैसा पहुंच रहा है उनके वहां।

फोटो 4 मई को मध्यप्रदेश के चाचौड़ा का है। गहलोत ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया था।
फोटो 4 मई को मध्यप्रदेश के चाचौड़ा का है। गहलोत ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया था।

राहुल गांधी तो अंबानी-अडानी और मोदी राज की रोज धज्जियां उड़ा रहे
गहलोत ने कहा- राहुल गांधी की मध्य प्रदेश की एक दिन पहले की स्पीच सुन लेते, सबको पता चल जाएगा कि वो क्या बोल रहे हैं। पूरा देश अचंभे और गुस्से में आ गया है कि जो बात हम सुन रहे हैं मीडिया में, टीवी में, सोशल मीडिया में कि राहुल गांधी तो अंबानी-अडानी की धज्जियां उड़ा रहा है और प्रधानमंत्री कुछ भी बोल रहे हैं।

मोदी ने जो थ्योरी दी वो पंक्चर हो गई है। राहुल गांधी ने जो स्टेटमेंट दिया है, उसके बाद मोदीजी डरो मत, आप तो सीबीआई से जांच करवा दीजिए जल्दी से। लोगों को लग रहा है कि यह सरकार जा रही है, इसलिए प्रधानमंत्री जो बोलने और भाषण देने में इतने माहिर हैं उन्हें हो क्या गया, इससे लग रहा है कि मोदी की सरकार जा रही है।

इंडिया गठबंधन के नेता सोच समझकर बयान दें
सैम पित्रोदा, मणिशंकर अय्यर के बयानों पर गहलोत ने कहा- मैं तो इस बात में नहीं पड़ना चाहता कि कौन क्या बोल रहा है? इस समय इंडिया गठबंधन के लोगों को और हम सबको कांग्रेस के लोगों को सोच समझकर कमेंट करना चाहिए, क्योंकि जब हम जीतने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है, ऐसा लग रहा है।

स्मृति ईरानी ने झूठे वादे किए थे
गहलोत ने कहा कि रायबरेली और अमेठी दोनों सीट कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। स्मृति ईरानी पिछली बार कामयाब हो गईं, उनका पांच साल का रिकॉर्ड देख लीजिए।

उन्होंने झूठे वादे किए 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक से बने माहौल में वे जीत गईं। अब लोग वापस राहुल गांधी को याद करने लगे हैं, लोग तुलना कर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने जीतने के बाद अमेठी के लोगों की सुध नहीं ली, वो खुद ही जीतने के बाद यहां से गायब हो गईं। राहुल गांधी के यहां मान-सम्मान मिलता है।

जुमला टांय-टांय फिस हो गया, हमें लोकसभा चुनावों में इसका फायदा मिला
गहलोत ने कहा- राजस्थान में जब हम सत्ता में थे तो विपक्ष हमारे खिलाफ अपराध बढ़ने का एक जुमला लाया था, लेकिन वो जुमला अब टांय-टांय फिस हो गया और इनके ऊपर लागू होने लग गया है।

बच्चियों के साथ रेप हो रहे हैं, कल परसों जिस तरीके से बांसवाड़ा में रेप भी किया और तलवार भी मारी। ऐसी कितनी घटना हुई पिछले 4 महीने में, डकैती हो रही है। हमारी स्कीम्स को कमजोर कर रहे हैं। चाहे चिरंजीवी योजना हो, इंग्लिश स्कूलों को बंद करने की बात कर रहे हैं।

चार महीने में इस सरकार के जो भी फैसले रहे वो इसकी क्रैडिबिलिटी कम कर रहे हैं। इसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिला है। हमारी स्कीमों की राजस्थान में चर्चा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89