[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं ने मटके फोड़ किया प्रदर्शन:सड़वा की अफजल विहार कॉलोनी में 2-3 महिने से पानी किल्लत से परेशान हो रहे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं ने मटके फोड़ किया प्रदर्शन:सड़वा की अफजल विहार कॉलोनी में 2-3 महिने से पानी किल्लत से परेशान हो रहे लोग

महिलाओं ने मटके फोड़ किया प्रदर्शन:सड़वा की अफजल विहार कॉलोनी में 2-3 महिने से पानी किल्लत से परेशान हो रहे लोग

जयपुर : रामगढ़ मोड़ स्थित सड़वा में अफजल विहार कॉलोनी के लोग पिछले दो से तीन महीने से पानी के लिए तरस रहे हैं। पहले तो वहां बोरिंग नहीं था और जब बोरिंग हो गए तो बार-बार खराब हो जाते है इस बार पिछले दो से तीन महीना से अफजल विहार कॉलोनी का बोरिंग बंद पड़ा है। रमजान का महीना भी गुजर गय। यहां लोग मजदूर तबके के लोग रहते हैं, जिन्हें टैंकर मंगवाना बड़ा भारी पड़ रहा है।

मटका फोड़ कर प्रदर्शन करती हुई महिलाएं।
मटका फोड़ कर प्रदर्शन करती हुई महिलाएं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएचईडी डिपार्टमेंट ब्रह्मपुरी के एईएन लोकेश शर्मा को कई मर्तबा स्थानीय लोगों ने रूबरू बोरिंग खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई। हमेशा टीम भेजने की बात कह कर तकरीबन 3 महीने गुजार दिए। रमजान के महीने में स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अब गर्मी भी बढ़ रही है बोरिंग चालू नहीं होने और पानी की किल्लत को लेकर बुधवार को स्थानीय महिलाओं व लोगों ने वाटर वर्क्स के सामने जाकर मटका फोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासी ने कहा की स्थानीय लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं और वाटर वर्क्स में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। बंद बोरिंग के बिल घरों पर भेजे जा रहे हैं और पेनल्टी भी लगाई जा रही है इसलिए वहां के स्थानीय महिलाएं वह लोगों ने मिलकर वाटर वर्क्स के सामने खाली मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने कहा ए ई एन लोकेश शर्मा ने एक-दो दिन में बोरिंग चालू करवाने की बात कही है लोकेश शर्मा ने कहा की जल्दी ही अफजल बिहार का बोरिंग चालू करवा दिया जाएगा साथ ही बीसलपुर का पानी भी एक महीने के अंदर आठों कॉलोनी में पहुंचाने की कोशिश चल रही है जल्दी बीसलपुर का पानी लोगो को मिलेगा।

स्थानीय निवासी ने कहा के बिना पानी के बिल पेनल्टी सहित जमा करवाए जा रहे हैं, तीन-चार महीना से पानी के लिए पूरी कॉलोनी परेशान हो रही है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं आज उसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles